शिवपुरी नगर: अवैध हथियार के साथ कटमई का कल्लू ढीमर गिरफ्तार, फिजिकल थाना पुलिस की कार्रवाई: गौरी कुण्ड क्षेत्र से दबोचा, अभियान रहेगा
शिवपुरी जिले में अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत फिजिकल थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए गौरी कुण्ड क्षेत्र से एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। फिजिकल थाना पुलिस ने आरोपी कल्लू डिमर के खिलाफ आर्म्स एक्ट (अवैध हथियार रखने) की धाराओं में केस दर्ज किया।