नवरात्रि के नौ दिनों तक भिलाई समेत पूरे क्षेत्र में गरबे की धूम रही। सेक्टर-7 में आयोजित रास गरबा में भारी भीड़, युवाओं का उत्साह और मां की आराधना आकर्षण का केंद्र रही। समापन समारोह में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए और गरबा किया। इस दौरान नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद लक्ष्मीपति राजू भी मौजूद रहे। सुनिए, समापन पर विधायक देवेंद्र यादव ने क्या कहा।