सिमगा: अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र हिरमी में विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन व चक्का जाम
अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र हिरमी में वादा खिलाफी के चलते ग्रामीणों किसानों मजदूरों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा आंदोलन किया जा रहा है, 12 मई से धरना प्रदर्शन के बाद आज शुक्रवार को सुबह से चक्काजाम कर दिया गया, बड़ी संख्या में लोग आंदोलन में शामिल है। जमकर नारेबाजी की जा रही वहीं दोपहर 12 बजे के बाद एक प्रतिनिधि मंडल प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा करने गए