बाबई: ग्राम मढ़ावन में एक युवक के साथ 3 लोगों द्वारा मारपीट करने का आरोप, मामला दर्ज
ग्राम मढ़ावन में 19 वर्षीय युवक हेमंत पाल पिता चंदन पाल के साथ गांव के ही मोहन पाल बसंत पाल और आयुष पाल ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी है। फरियादी युवक ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।माखननगर पुलिस ने रविवार दोपहर 3:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।