बाबई: माखननगर के शासकीय महाविद्यालय में आयोजित रोजगार मेले में 353 युवक-युवतियों में से 198 का चयन हुआ
श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखननगर में रोजगार मेला का समापन हुआ। जिला क्लेक्टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखननगर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मण्डल अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी एवं प्राचार्य शासकीय आई.टी.आई. माखननगर अनूप कुमार शेन्द्रे एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ नी