राजकीय इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली आयोजित की गई। जिलाधिकारी श्रीमती गजल भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक श्री प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में विद्यार्थियों और शिक्षकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा और पैदल यात्रियों के अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। छात्रों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ ली।