शिवपुरी नगर: ‘आधार’ बना अपनों का सहारा: शिवपुरी प्रशासन और अपना घर आश्रम ने सालों से बिछड़े दो लोगों को परिवार से मिलाया
कहते हैं कि अगर उम्मीद और प्रयास सच्चे हों, तो बरसों का इंतजार भी खत्म हो जाता है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है शिवपुरी जिला प्रशासन और ‘अपना घर आश्रम’ ने, जिनकी एक अनूठी पहल के कारण सालों से अपने परिवारों से बिछड़े दो मानसिक रूप से अस्वस्थ और निराश्रित लोगों को उनके परिजन वापस मिल गए हैं। अपनों को दोबारा पाने का यह पल बेहद भावुक कर देने वाला था।