पनागर: बिलहरी पार्षद की चौखट पर 'पत्थरों का पहरा', ज़िम्मेदार मौन! सड़क पर 'हार्ड मुरुम', सिस्टम 'नर्म', वीडियो वायरल
बिलहरी क्षेत्र की मुख्य सड़क पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रातों-रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने सड़क के ठीक बीचों-बीच हार्ड मुरुम और बड़े पत्थरों का ढेर लगा दिया। हैरानी की बात यह है कि जहाँ यह मुरुम डाली गई है, उसके ठीक सामने नगर निगम अध्यक क्षेत्रीय वार्ड पार्षद रिंकू विज का निवास है। व्यस्त मार्ग होने के कारण यहाँ अब हर पल भीषण सड़क दुर्घटना की आशंका बनी हुई है,