शनिवार की देर रात समय लगभग 10:00 बजे से डलमऊ कस्बे के शेखवाड़ा मोहल्ले में अशफाक अहमद की अगवाई में ताजिया का जुलूस निकाला गया। जुलूस उठने से पूर्व मजलिस का आयोजन किया गया। जुलूस परंपरागत तरीकों से उठाया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने नोहा पढ़ने के साथ सीनाजनी किया। इस मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।