कानपुर: साइट नंबर वन चौराहे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ठेले में घुसी , ठेला क्षतिग्रस्त,बाल बाल बचे लोग
किदवई नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत साइट नंबर वन चौराहे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे खड़े छोले चावल के ठेले में जा घुसी। दुर्घटना में ठेला पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ठेले के आसपास खड़े लोग दुर्घटना में बाल बाल बच गए।थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।