कानपुर: डीएम ने केलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर 18 विद्यालयों को RTE के तहत प्रवेश न देने पर दी सख्त चेतावनी
कानपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम कानपुर नगर राकेश कुमार सिंह इन दिनों RTE के तहत विद्यालयों द्वारा प्रवेश न देने की शिकायत पर काफी सख्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने सभागार में बैठक कर ऐसे कुल 18 विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्यों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि RTE के तहत निर्धन और जरूरतमंद बच्चों को अपने विद्यालय में प्रवेश दें।