कानपुर: BSA ऑफिस में ऑनलाइन अटेंडेंस को लेकर शिक्षकों में दिखा आक्रोश, कहा- शिक्षकों को प्रताड़ित कर रही है योगी सरकार
सरकार ने सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की अटेंडेंस की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। लेकिन शिक्षकों में इसको लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि सरकार सिर्फ शिक्षकों पर ही शिकंजा क्यों कस रही है। अन्य विभागों में भी ऑनलाइन अटेंडेंस प्रक्रिया लागू क्यों नही कर रही सरकार। उन्हे स्कूल जाने में कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है।