कानपुर: ट्रांसपोर्ट नगर में नगर निगम ने गरीब की झोपड़ी पर चलाया बुल्डोजर,शिकायत करने पर कुत्ते की तरह दुत्कार कर भगाया
कानपुर के ट्रांसपोर्ट नगर के पास लगभग 2 हफ्ते पहले नगर निगम ने अवैध रूप से बसी बस्ती पर मय दस्ता बुल्डोजर चला था। जिससे गरीब का घर उजाड़ दिया गया। जिसके कारण अब वे बेघर हो चुके हैं। इस मामले को लेकर पीड़ित रामदेव ने आरोप लगाया है कि उन्हें बिना नोटिस दिए उनके घर पर बुल्डोजर चलाकर उन्हें बेघर कर दिया गया है। जिसके बाद वे अब दर दर भटकने को मजबूर हैं।