गायघाट: मैठी टॉल प्लाजा की स्थिति दिन प्रतिदिन होती जा रही है जर्जर, मरम्मती कार्य जल्द करने को लेकर लिखा गया पत्र
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी टॉल प्लाजा की स्थिति दिन प्रतिदिन जर्जर होते जा रही है। आंधी तूफान से क्षतिग्रस्त हुए शेड की चादर गिरने से कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इस मामले को लेकर कई वाहन स्वामियों ने रविवार सुबह करीब दस बजे में एनएचएआई के आपात सहायता केंद्र में शिकायत किया हैं।