पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के गमहेथ गांव निवासी फैजान आलम ने इंटर साइंस परीक्षा में पूरे राज्य में दूसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। फैजान को कुल 483 अंक प्राप्त हुए हैं। वह पाटन प्रखंड स्थित आर प्लस टू हाई स्कूल के छात्र हैं। फैजान की सफलता संघर्ष, मेहनत और लगन की मिसाल बनकर सामने आई है। उनके पिता शकील अहमद गुजरात में मजदूरी कर परिवार का