बहराइच: महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर आयोजित दो दिवसीय विजय उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री ने फीता काटकर किया
महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर दो दिवसीय विजय उत्सव कार्यक्रम का शनिवार को हुआ शुभारंभ। इस दौरान बहराइच पहुंचे जनपद के प्रभारी मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कृषि सूर्य प्रताप शाही द्वारा फीता काट कर दो दिवसीय विजय उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। इस विजय उत्सव कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है।