इगलास: इगलास कस्बा के मोहल्ला सासनी रोड में शनिवार देर रात चोरों ने एक मुर्रा भैंस चुरा ली, पुलिस जांच में जुटी
Iglas, Aligarh | Apr 26, 2026 इगलास : कस्बा के मोहल्ला सासनी रोड में शनिवार देर रात चोर एक मुर्रा भैंस चुरा ले गए पीड़ित हरीश कुमार के अनुसार भैंस उसके घेर में बंधी थी। रात करीब दो बजे चोर उसे खोलकर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर उसने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर ने बताया की प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है।