स्याना: खानपुर पुलिस ने अमरपुर रजवाहा से एक महिला सहित तीन चोरों को किया गिरफ्तार, जिन्होंने ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की थी
Siyana, Bulandshahr | Apr 6, 2026
थाना खानपुर पुलिस ने अमरपुर रजवाहा से एक महिला सहित तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। बीते दिनों उक्त चोरों ने खानपुर स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। सोमवार को थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उक्त चोरों को गिरफ्तार किया है। बताया कि चोरों की निशानदेही पर चोरी किए गए आभूषण, बाइक व तमंचा भी बरामद किया है।