ग्राम ढिपिया में आयोजित भारतीय जनता पार्टी मदनापुर मंडल की मासिक बैठक में आगामी 12 जुलाई से शुरू होने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान की रणनीति तैयार की गई। बैठक में महानगर अध्यक्ष श्रीमती शिल्पी गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की।