गाज़ियाबाद: थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 2 स्नैचर किए गिरफ्तार, कब्जे से 1 अवैध तमंचा और चोरी की 1 स्कूटी की बरामद
थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम ने शनिवार व रविवार की मध्य रात्रि करीब ढाई बजे सेक्टर 3 GDA मार्केट के पास चल रही संदिग्ध चेकिंग के बीच हुई बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान मंसूर खान और वाजिद नाम के 2 शातिर स्नैचरों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस की ओर से हुई जवाबी फायरिंग में मंसूर खान नाम का अभियुक्त घायल हुआ।