मोहनलालगंज: खनन माफिया बेलगाम, NGT नियमों को ठेंगा दिखाकर रात-दिन मिट्टी का खनन कर रहे हैं
लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में अवैध मिट्टी खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। आरोप है कि खनन कारोबारी अनुमति की आड़ में दिन-रात हैवी प्रतिबंधित पोकलेन मशीन लगाकर खेतों में मिट्टी खनन करा रहा है। NGT की गाइडलाइन के बावजूद मशीनों का खुलेआम इस्तेमाल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोसाईंगंज क्षेत्र खनन कारोबारियों का सेफ जोन बन गया है।