दमोह: कंसा के जंगल में मिला लापता वृद्ध का नरकंकाल, चप्पल और आधार कार्ड से हुई पहचान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
Damoh, Damoh | Jul 4, 2026 दमोह जिले के इमलिया चौकी क्षेत्र के कंसा जंगल में मिले नरकंकाल की पहचान तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के सांगा निवासी लापता वृद्ध अट्टी सिंह के रूप में हुई है। 19 जून से लापता अट्टी सिंह की गुमशुदगी 23 जून को दर्ज कराई गई थी। जंगल में मिले वोटर आईडी कार्ड, कपड़ों और चप्पलों से परिजनों ने पहचान की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच शुरू कर दी है।