सदर: गंगानगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 63 लाख के 210 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे
Sadar, Allahabad | Jun 15, 2026
कमिश्नरेट प्रयागराज की गंगानगर जोन पुलिस ने सर्विलांस की मदद से 210 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत 63 लाख 24 हजार रुपये है। रविवार को पुलिस ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिए। पुलिस आयुक्त के निर्देशन और डीसीपी गंगानगर के पर्यवेक्षण में सर्विलांस सेल ने ये कार्रवाई की।