नरवर: छोटा तालाब के रास्ते और कब्रिस्तान पर बाउंड्री बनाने से भड़के नागरिक, भाजपा नेताओं ने दिया आवेदन
नरवर नगर परिषद नरवर के अंतर्गत आने वाले ऐतिहासिक छोटा तालाब को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता नजर आ रहा है। झील संवर्धन योजना के तहत विकसित किए गए छोटा तालाब के मुख्य मार्ग पर वन विभाग द्वारा गेट और बाउंड्री वॉल निर्माण की तैयारी किए जाने से नगरवासियों में भारी नाराजगी है। नागरिकों ने इसे वन विभाग की मनमानी बताते हुए राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमि पर अतिक्रमण क