मध निषेध थाना पुपरी की पुलिस सुरसंड के कुआरी में बाइक से शराब ले जा रहे तस्कर सचिन कुमार एवं सागर कुमार को 139 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस बुधवार को 2 बजे दिन में गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।