गढ़वा: गढ़वा में जंगली हाथियों का कहर जारी, सुरक्षा और मुआवज़े की मांग सदन में उठी
Garhwa, Garhwa | Dec 8, 2025 गढ़वा जिले के धुरकी,डंडई,चिनिया, रमकंडा और रंका प्रखंडों में पिछले कई दिनों से जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथियों के झुंड के गाँवों में घुस आने, घरों को क्षतिग्रस्त करने,फसलों को नष्ट करने और ग्रामीणों की जान को खतरे में डालने से इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।