कुर्था: कुर्था कांग्रेस कार्यालय में मोहम्मद कैफ अंसारी को जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी गई
Kurtha, Arwal | Apr 1, 2026 कुर्था प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को सादे समारोह में वंशी प्रखंड अध्यक्ष रहे मोहम्मद कैफ अंसारी को जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर सम्मानित किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत कर उनके उज्ज्वल नेतृत्व की कामना की। अध्यक्षता करते डॉ. राम विनय सिंह यादव ने कहा कि कैफ अंसारी जुझारू व समर्पित कार्यकर्ता हैं।