कैंपियरगंज: कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के जंगल किनारे युवती का शव मिलने से सनसनी, धारदार हथियार से हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस
गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह जंगल के किनारे एक अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मृतका के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए कई वार के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।