कोंडागांव एसपी पंकज चंद्रा के निर्देशन में बांसकोट चौकी प्रभारी नरेश साहू के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को मारंगपुरी से उड़िसा जाने की मार्ग पर उड़ीसा राज्य कि अवैध अंग्रेजी शराब का प्लास्टिक बोरी में परिवहन कर रहे आरोपी कृष्णा मण्डावी ग्राम सलना झोड़ियापारा को पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है।