दीपका: “243 लाख की सड़क… और हालत ऐसी कि हाथ लगाओ तो छिलके की तरह उखड़ जाए!”
“कोरबा में विकास या भ्रष्टाचार? करोड़ों की सड़क एक
Dipka, Korba | May 24, 2026 कोरबा में विकास के नाम पर आखिर किसका खेल चल रहा है...? जिस सड़क को पहाड़ी कोरवा बस्ती की जिंदगी बदलने के लिए बनाया गया… वही सड़क अब प्याज के छिलकों की तरह उखड़ रही है। 243 लाख रुपए की लागत… पांच साल के संधारण का दावा… लेकिन सड़क एक महीने भी नहीं टिक पाई। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर सड़क बनी थी जनता के लिए… या सिर्फ कागजों और कमीशन के लिए?