सागर नगर: गोपालगंज पुलिस ने कंट्रोल रूम और स्मार्ट सिटी के सीसीटीवी कैमरों की मदद से गुम हुए दो बच्चों को सकुशल ढूँढ़ निकाला
सागर थाना गोपालगंज क्षेत्र में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो मासूम बच्चे,उम्र क्रमशः 4 वर्ष और 5 वर्ष, घर से बिना बताए लापता हो गए। बच्चों के अचानक गायब होने से परिवारजनों एवं मोहल्ले में हड़कंप मच गया। घबराए परिजन पड़ोसियों एवं परिचितों के साथ तत्काल गोपाल गंज थाना पहुंचे और पुलिस से सहायता की गुहार लगाई। 2 घंटे में बच्चों को सकुशल खोज निकाला।