धनवार: धनवार में लचर बिजली व्यवस्था से परेशान लोग, पूर्व विधायक ने जताई चिंता
धनवार प्रखंड में इन दिनों लचर बिजली व्यवस्था से आम लोग काफी परेशान और हलकान हैं। लगातार बिजली कटौती और अनियमित आपूर्ति के कारण लोगों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है। भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं रहने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली की खराब स्थिति को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने नाराजगी जताई है।