धमतरी: बाइक सवार का रास्ता रोककर बदमाशों ने शराब पीने के लिए मांगा पैसा, नहीं देने पर चाकू से किया हमला
मिली जानकारी के अनुसार धमतरी जिले के ग्राम रीवागहन निवासी राहुल साहू अपने दोस्त के साथ बाइक में सवार होकर अपने दीदी के घर जा रहा था। तभी राजिम के पास अज्ञात युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा। पैसे नहीं देने पर उसे चाकू मार कर फरार हो गया। वहीं घायल राहुल को इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।