माखन नगर: मनवाड़ा में चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ा, वीडियो वायरल
Makhan Nagar, Hoshangabad | Apr 26, 2026
रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो ग्राम मनवाड़ा का बताया जा रहा है जहां में दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ रखा है। उन पर खेत से केबल चोरी करने का आरोप है। ग्रामीण उनसे पूछताछ करते नजर आ रहे हैं, जिसमें युवक कथित तौर पर केबल काटने की बात स्वीकार करते दिख रहे हैं।