बद्रीनाथ धाम में ड्यूटी के साथ निभाया इंसानियत का फर्ज़। 🚒❤️
🙏 बद्रीनाथ धाम में दर्शन की इच्छा लेकर पहुंचे 77 वर्षीय राम मोहन दीवान चलने में असमर्थ थे। फायर सर्विस कर्मियों एवं पीआरडी जवानों ने उन्हें सहारा दिया और सुरक्षित दर्शन करवाए। चेहरे पर दर्शन की खुशी ने इस सेवा को और खास बना दिया।
🚑 दर्शन के दौरान दिल्ली से आए 14 वर्षीय रोहन की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। फायर सर्विस कर्मियों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत ठीक है।
📱 इसी दौरान केशव कृष्णापाल का मोबाइल फोन दर्शन के दौरान कहीं खो गया। फायर सर्विस कर्मियों एवं पर्यटन विभाग के कर्मचारी ने तत्परता से खोजबीन कर मोबाइल सुरक्षित बरामद किया और उसे उसके स्वामी तक पहुंचाया।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ उनकी हर जरूरत में साथ खड़ा रहना—यही फायर सर्विस, पीआरडी एवं पर्यटन विभाग की सेवा भावना है। 🚒🙏
#uttarakhandfireservice
#uttarakhandpolice
#help
#firefighter