पटेरा: कुम्हारी स्वास्थ्य केंद्र में मातृ स्वास्थ्य शिविर, 96 गर्भवती महिलाओं की जांच में 14 उच्च जोखिम चिन्हित
Patera, Damoh | Jul 17, 2026 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुम्हारी में मातृ स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच कर सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करना था शिविर में कुल 96 गर्भवती महिलाओं (ANC) का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।शिविर का आयोजन सीबीएमओ पटेरा डॉ. आर.आर. बागरी के निर्देशन में किया गया। शिविर का संचालन मेडिकल ऑफिसर डॉ. रिया दुबेदी ने किया।