सांगानेर: जयपुर पुलिस ने ऑपरेशन म्यूल हंटर अभियान के तहत मार्च और अप्रैल में 40 लाख रुपए कीमत के 212 स्मार्टफोन किए रिकवर
जयपुर पुलिस ने ऑपरेशन म्युल हंटर अभियान चलाकर मार्च और अप्रैल माह में 40 लाख रुपए कीमत के 212 स्मार्टफोन रिकवर करने में सफलता हासिल हुई है। वही डीसीपी पश्चिम की ओर से गुमशुदा मोबाइलों को असली मालिकों को लौटाया तो उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिली। डीसीपी पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के बाद एक विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की।