फुलवरिया: बथुआ के बरेठा पोखरा पर पुलिस की कार्रवाई, एक कार से 261 लीटर देशी शराब बरामद, तस्कर फरार
फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बरेठा पोखरा के पास बीते देर शाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कार और उसमें रखा 261 लीटर देशी शराब को जब्त कर लिया। पुलिस के इस कार्रवाई में तस्कर चकमा देकर भागने में सफल रहा। बुधवार की सुबह मिले जानकारी के अनुसार पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस को सफलता हाथ लगी। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।