शामली: शामली पुलिस लाइन में नवनिर्मित पुलिस कैंटीन का शुभारंभ एसपी ने फीता काटकर किया
Shamli, Shamli | Jun 22, 2026 सोमवार की दोपहर 1 बजे एसपी शामली एनपी सिंह ने शामली पुलिस लाइन परिसर में नवनिर्मित पुलिस कैंटीन का विधिवत रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया। एसपी ने कैंटीन का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया और कैंटीन के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन के लिए संबंधितों का आवश्यक दिशा—निर्देश भी जारी किए। कैंटीन में उचित मूल्य पर आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध होंगी।