ब्रेकिंग उन्नाव
अजगैन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगा खेड़ा गांव में मिली चार भैंस और दो पड़वों के संबंध में बड़ी खबर सामने आई है। न्यूज़ इंडिया 24 चैनल के माध्यम से प्रसारित खबर का सकारात्मक और बड़ा असर देखने को मिला, जिसके बाद खोई हुई भैंसों के वास्तविक मालिक का पता चल गया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम टीकरगढ़ी निवासी किसान आकाश सविता पुत्र कल्लू सविता की खोई हुई भैंसें सकुशल प्राप्त हो गई हैं। किसान ने भैंसों के मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए समाचार के माध्यम से सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
न्यूज़ इंडिया 24 चैनल द्वारा प्रसारित खबर ने समाज में जागरूकता फैलाने और किसान की मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
न्यूज़ इंडिया 24 से जिला संवाददाता ध्रुव लाल साहू की रिपोर्ट।
Unnao, Unnao | Jul 4, 2026