बारुन: मुहर्रम को लेकर बारुण थाना में शांति समिति की बैठक, डीजे और शस्त्र प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया
बारुण थाना परिसर में सोमवार को आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने की, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।