कैराना: कांधला पुलिस ने एसी के आउटडोर से तांबे का पाइप चोरी करने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Jun 26, 2026 कांधला थाने में मोहल्ला शेखजादगान निवासी संजय जैन ने तहरीर दी थी। बताया था कि 24/25 जून की रात्रि में घर के पीछे लगे एसी के आउटडोर से तांबे का पाइप चोरी कर लिया गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था। शुक्रवार शाम करीब छह बजे पुलिस ने बताया कि घटना में कादिर निवासी सक्को वाला मोहल्ला खैल गंगेरू रोड को गिरफ्तार कर लिया गया है।