शाहजहांपुर: भीषण गर्मी में पुलिस भर्ती परीक्षार्थियों को युवा कांग्रेस और NSUI ने पिलाया शरबत
शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान भीषण गर्मी से जूझ रहे अभ्यर्थियों की मदद के लिए युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने हाथ आगे बढ़ाए हैं। पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास दोनों संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में एक शरबत और ठंडे पानी का वितरण शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना ने फीता काटकर किया और युवाओं