दुधि: बभनी पुलिस ने 9.10 लाख की XUV कुर्क की, गैंगस्टर एक्ट में आरोपी का वाहन जब्त, नोटिस के बाद की कार्रवाई
सोनभद्र के बभनी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मोहम्मद सरताज नामक अभियुक्त की 9.10 लाख रुपये की महिंद्रा XUV 500 गाड़ी कुर्क की। कुर्क की गई गाड़ी मालिक अभियुक्त मोहम्मद सरताज, मोहम्मद बब्बू का पुत्र है और प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र स्थित मुंडेरा मंडी गेट, नीम सराय का निवासी है।