सिंगरौली: माजन मोड़ पर कार ने ऑटो से उतर रहे एक बालक को मारी टक्कर, बालक गंभीर रूप से हुआ घायल
टाटा सफारी कार क्रमांक यूपी 64 एफ 7729 बरगवां से महाजन मोड़ की ओर आ रही थी और उसी के आगे एक ऑटो आ रहा था जहां ऑटो माजन मोड़ पर पहुंचते ही उसमें से एक 12 वर्षीय बालक नीचे उतरा और पीछे से आ रही टाटा सफारी कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल बालक का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।