कायमगंज: गांव झब्बूपुर के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, एक साथी घायल
कादरीगेट के मोहल्ला आवास विकास डॉ राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल की इमरजेंसी में कायमगंज के गांव दत्तू नगला निवासी 38 वर्षीय महेंद्र पुत्र मेवाराम घायल अवस्था में भर्ती कराया गया।जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ ने घायल महेंद्र को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। कुछ देर बाद इलाज के दौरान महेंद्र की मौत हो गई।डॉ ने शव मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम के लिए पुलिस सूचना भेज दी