सांगानेर: राजस्थान पुलिस का 77वां स्थापना दिवस समारोह पुलिस अकादमी में आयोजित, राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीएम भजनलाल ने की शिरकत
राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह शास्त्री नगर स्थित पुलिस अकादमी परिसर में आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने परेड को सलामी दी पर निरीक्षण किया। कार्यक्रम मे संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं दी।