दमोह: सीतानगर बड़ी शाला से अष्टधातु प्रतिमा गायब, पुजारी पर चोरी व वित्तीय गड़बड़ी के आरोप, एसपी को सौंपा ज्ञापन, जांच की मांग
Damoh, Damoh | Jun 11, 2026 दमोह सीतानगर स्थित श्री देवराम कुमार बड़ी शाला ट्रस्ट के राम-जानकी मंदिर से अष्टधातु की प्रतिमा और चांदी के आभूषण गायब होने का मामला सामने आया है। महामंडलेश्वर महंत हरिदास महाराज ने प्रतिनिधिमंडल के साथ एसपी आनंद कलादगी को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की। शिकायत में मंदिर की देखरेख कर रहे संतोष दास बिल्थरे पर प्रतिमा चोरी, वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाए।