चूरू: गांव नाकरासर के खेत में 71 वर्षीय किसान की जहरीले सांप के काटने से हुई मौत, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
Churu, Churu | Apr 14, 2025 चूरू के गांव नाकरासर के खेत में कृषि कार्य करते समय 71 वर्षीय किसान की सर्पदंश से मौत हो गई। किसान को निजी वाहन से राजकीय भरतिया अस्पताल लाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची रतननगर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।