चूरू: कालेरा बास के अम्बेडकर भवन में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ रहे उपस्थित
Churu, Churu | Apr 14, 2025 चूरू शहर के वार्ड 46 की भामी बस्ती से लेकर अम्बेडकर भवन कालेरा बास तक सोमवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के उपलक्ष में रैली निकाली गई और जयंती कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और चूरू विधायक हरलाल सहारण रथ पर सवार होकर रैली में शामिल हुए। रैली का जगह- जगह पुष्पा वर्षा कर स्वागत किया गया।